Vice President Election 2025: सी.पी. राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति, देशभर में जश्न, नेताओं की बधाइयाँ

पीएम मोदी और खड़गे ने दी बधाई, भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल

Vice President Election 2025: सी.पी. राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति, देशभर में जश्न, नेताओं की बधाइयाँ
सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के अगले उपराष्ट्रपति (फ़ोटो)

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। एनडीए (NDA) के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। परिणाम की घोषणा राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने की। चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 760 से अधिक सांसदों ने मतदान किया।

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 मत प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ उन्हें भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है।

वहीं, विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले।


06:56 PM, Sep 09 2025

यह भी पढ़ें टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार मुकाबला एनडीए उम्मीदवार व महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक समर्थित उम्मीदवार व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच हो रहा है।

यह भी पढ़ें प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी

पीएम मोदी ने कहा कि राधाकृष्णन का जीवन समाजसेवा और वंचितों के सशक्तिकरण को समर्पित रहा है।उन्होंने विश्वास जताया कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे। वहीं, उनकी जीत के बाद दिल्ली में भाजपा नेताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम में हमारे वोट शेयर में 14% की बढ़ोतरी हुई है, पहले यह 26% था, अब यह 40% है, विपक्ष कुछ खो नहीं रहा बल्कि पा रहा है। जिस तरह का माहौल देश में बना है, बदलाव ज़रूर आएगा। INDIA गठबंधन ने अपना पूरा प्रयास किया, सरकार ने अपना पूरा प्रयास किया, लेकिन फिर भी वे कोई सेंध नहीं लगा पाए।
— कांग्रेस सांसद इमरान मसूद्रिया
यह अद्भुत और अकल्पनीय जीत है. जिस बड़े अंतर से उन्होंने जीत हासिल की है, उससे साबित होता है कि देश को प्रधानमंत्री मोदी और NDA पर भरोसा है. सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई. वे एक परिश्रमी, तपस्वी, कल्पनाशील समाजसेवी और उदार सोच वाले व्यक्ति हैं. हम सौभाग्यशाली होंगे कि हमें उनके संरक्षण में काम करने का अवसर मिलेगा क्योंकि वे राज्यसभा का संचालन करेंगेन उन्हें बहुत-बहुत बधाई.पाए।
-शिवराज सिंह चौहान
उपराष्ट्रपति चुनाव में मेरी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कल ही INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना समर्थन दे दिया था और आज हमने उन्हें वोट दिया है। निश्चित रूप से कड़ी टक्कर है, लेकिन लोग अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं।
-RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल
Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन
ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, राजमहल में शांति समिति की अहम बैठक
बरहरवा रेल प्रशासन का सराहनीय कदम, प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर ठंडे पानी की सुविधा
Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब