प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

अंबेडकर भवन स्लेग रोड में आयोजित हुआ 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

प्रयास एक कदम संस्था द्वारा जमशेदपुर में आयोजित 45 दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें 50 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए।

जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित अंबेडकर भवन, स्लेग रोड में संस्था “प्रयास एक कदम” द्वारा आयोजित 45 दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जय प्रकाश, अभिषेक जी, डॉ. जे.पी. सिन्हा एवं जया शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास एक कदम की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। इस तरह के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं और वे अपने हुनर के बल पर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए।

वहीं प्रयास एक कदम की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और कौशल सिखाए गए हैं, जिससे वे आगे चलकर अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

समारोह में ए. के. स्वाई, आभा बर्मा, नीतू लाल, सोनी शर्मा, किशोर सिंह, रीता, पल्बी कौर सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार में 20,000 करोड़ का निवेश, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में हुई बैठक, नंद किशोर सिंह चंदेल फिर चुने गए अध्यक्ष
Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम