Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच

आईआईटी आईएसएम कैंपस सहित कई स्थानों पर हुई शूटिंग

Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच

धनबाद के स्थानीय कलाकारों और लोकेशनों पर बनी फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

धनबाद: जमीनी कहानियों और स्थानीय प्रतिभाओं के संगम से बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ का प्रदर्शन धनबाद के सिनेमाघरों में शुरू हो गया है। निर्देशक तनमय शेखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ धनबाद से जुड़े कलाकारों और लोकेशनों के कारण शहर में खास चर्चा में है।

फिल्म में मुख्य भूमिका मौलश्री और शिवांग ने निभाई है। वहीं बाल कलाकार निर्मला हजारा (बगुला बस्ती, धनबाद) ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। अनुभवी कलाकार बिपिन कुमार (काका जी) भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रांची की मोनिता सिन्हा और विनय कुमार ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

फिल्म के निर्माण में धनबाद की प्रतिभाओं की बड़ी भागीदारी रही है। अनीकेत मिश्रा ने एसोसिएट डायरेक्टर, राम प्रवेश कुमार ने लाइन प्रोड्यूसर के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। वहीं जूनियर आर्टिस्ट दीपक चौहान सहित आईआईटी आईएसएम के कई छात्रों ने भी इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में योगदान दिया है। प्रोडक्शन डिजाइनर मेहविश अली और शादाब अली की टीम ने फिल्म को वास्तविकता का रंग देने में अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म की शूटिंग आईआईटी आईएसएम कैंपस, बिग बाजार रोड और बगुला बस्ती सहित धनबाद के कई वास्तविक लोकेशनों पर की गई है। वर्तमान में यह फिल्म धैया स्थित ग्रैंड प्रभातम मॉल के सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है, जहां दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

यह भी पढ़ें Bokaro News : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया दो दिवसीय बसंत मेले का उद्घाटन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न