Dhanbad News : झरिया मास्टर प्लान के तहत दो विस्थापित परिवारों को मिला नया घर
तत्काल सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान
झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत बस्ताकोला के दो विस्थापित परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में नया आवास और आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
धनबाद: झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बस्ताकोला एरिया अंतर्गत राजापुर क्षेत्र के दो लाभुकों को बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया गया।

प्रशासन का कहना है कि झरिया मास्टर प्लान के तहत आग प्रभावित और असुरक्षित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी है। बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापित परिवारों के लिए आवास, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें बेहतर जीवन मिल सके।
इस अवसर पर जेआरडीए के संजय कुमार, शेखर कुमार, पावन वत्स तथा बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया के एक शर्मा, राजापुर परियोजना पदाधिकारी के.के. सिंह, संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी पात्र परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा।
