Dumka News : होली के दिन सड़क हादसा, बाइक टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल
ग्राम प्रधान सुशील सोरेन और कोल्लम गृही की हालत गंभीर
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खेड़ीबाड़ी गांव के पास होली के दिन दो बाइकों की टक्कर में ग्राम प्रधान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को दुमका रेफर किया गया।
दुमका : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर खेड़ीबाड़ी गांव के पास होली के दिन बुधवार को बाईक लेकर घर घुस रहे एक वृद्ध व्यक्ति को बाईक सवार युवक ने टक्कर मार दिया जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुशील सोरेन 63 वर्ष और रामबनी गांव के सोनिया अहड़ा 28 वर्ष व 25 वषीय कोल्लम गृही बताया जा रहा है।

कि दोनों ही बाईक चालक सहित बाईक पर सवार एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया वोही दोनों बाईक पुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई, घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाना के एसआई मनोज सोरेन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज हेतु सीएचसी गोपीकांदर लाया जहां पर दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए दुमका रेफर किया गया। बता दें कि दोनों युवक होली पर अत्यधिक दारू पीया हुआ था जिसके कारण अच्छा से अपना नाम पता नहीं बोल पा रहे थे पुलिस को पहचान हेतु बड़ी मस्कत करनी पड़ी।
