Hazaribagh News: गांधी मैदान में डिजनीलैंड मेले का भव्य आगाज, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद रहे मौज़ूद

हजारीबाग में बस गया छोटा-सा भारत, उत्सव और संस्कृति का संगम : प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh News: गांधी मैदान में डिजनीलैंड मेले का भव्य आगाज, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद रहे मौज़ूद
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद व विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता

इस मेले का सफल संचालन आशीष कुमार, मिथिलेश प्रसाद, मुकेश कुमार और शुभम की देखरेख में किया जा रहा है।

हजारीबाग: शहर के गांधी मैदान मटवारी में डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद वही विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता द्वारा फीता काटकर इस मेले का उद्घाटन किया गया। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित इस मेले में पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही है। कुछ दिनों के लिए मानो छोटा भारत गांधी मैदान में बस गया हो। झारखंड के हजारीबाग में इस तरह का मेला पहली बार आयोजित किया गया है।

मेले का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाना है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह मेला हजारीबाग के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं और कारीगरों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, असम, गुजरात, झारखंड, बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कारीगरों की उत्कृष्ट वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है। सोफा, पलंग, लकड़ी का सामान, बांस और रेडीमेड कपड़े, कालीन, ज्वेलरी, अचार, पापड़, केटलरी और टैडीबेयर जैसी आकर्षक वस्तुएँ लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इसके साथ ही मेले में देसी और विदेशी झूले भी सजाए गए हैं।

ब्रेक डांस झूला, मिक्की माउस, रशियन झूला, अजमेरी झूला और नौका झूला बच्चों और युवाओं के लिए रोमांच और उत्साह का केंद्र बने हुए हैं। खाने-पीने के लिए भी स्वादिष्ट स्टॉल्स की व्यवस्था की गई है, जहाँ पिज्जा, बर्गर, चाट, भेलपुरी, गोलगप्पे, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का आनंद लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की प्रतिनिधि की मुलाकात, निवेश सहयोग पर चर्चा

इस मेले का सफल संचालन आशीष कुमार, मिथिलेश प्रसाद, मुकेश कुमार और शुभम की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका प्रयास है कि हजारीबाग की जनता को मनोरंजन, संस्कृति और व्यापार का एक साथ अनुभव प्राप्त हो और स्थानीय कारीगरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिले।

यह भी पढ़ें बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता

मौके पर समाजसेवी मनोज कुमार सिन्हा, रिंकू वर्मा, कांग्रेस नेत्री कोमल कुमारी, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, चंदन सिंह, भास्कर राहुल सहित कई लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें रांची में 21–22 जनवरी को सीयूजे की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, एनईपी-2020 पर होगा मंथन

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: गावां प्रखंड में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार हेतु बीएलओ को सामग्री वितरित
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
पलामू में 24 घंटे में तीन दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत से मातम
लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 18 मरीजों के इलाज को मिली स्वीकृति
बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’
Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, एफआईआर दर्ज
Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश