Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निपटारे की कार्रवाई तेज

Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
(फोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सोमवार को समाहरणालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से झारसेवा पोर्टल पर लंबित जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों को जल्द जारी करने तथा जनता दरबार की शिकायतों को प्राथमिकता पर सुलझाने का निर्देश दिया। डीसी ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने और आपूर्ति विभाग को गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा है।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित ऐसे लंबित मामलों की समीक्षा की गई, जिनका निष्पादन अन्य विभागों के समन्वय के अभाव में लंबित है। बैठक के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी संवाद एवं पत्राचार को प्रभावी बनाया जाए तथा सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जनसामान्य से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने जनता दरबार से प्राप्त मामलों तथा पीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही झारसेवा पोर्टल के अंतर्गत लंबित जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र को त्वरित रूप से निर्गत करने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग को एनएफएसए से संबंधित कार्यों एवं गोदाम निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने तथा भूमि हस्तांतरण से संबंधित आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल तथा भवन निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। साथ ही पथ निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, लघु सिंचाई विभाग सहित सभी विभागों को संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों से पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की अपेक्षा की गई, ताकि जिले के विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के अतिरिक्त डीआरडीए निदेशक मां देवप्रिया, बरही एसडीओ जोहन टुडू, सदर डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत