Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
पुलिस की अपील- "हेलमेट पहनें और नशे में वाहन न चलाएं"
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: परिवहन कार्यालय और मालपहाड़ी ओपी पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत पत्थरघट्टा जांच चौकी पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 22 वाहनों से 28,650 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Edited By: Anjali Sinha
