Samruddha Jharkhand
समाचार  राज्य  हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल

Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल हजारीबाग यूथ विंग की विशेष बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्था द्वारा 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जहाँ रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट उपहार में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रामनवमी के शुभ अवसर पर 26 मार्च को महावीर स्थान मंदिर के समीप 151 किलो लड्डू महाभोग का वितरण किया जाएगा। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन और अध्यक्ष करण जायसवाल के नेतृत्व में इन आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा और सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Read More...
समाचार  राज्य  हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हजारीबाग  के सावंत इंटर कॉलेज खपरियावा में आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रामकिशोर सावंत और पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका और प्रवीण राठौर व हंसराज लोहरा के गीतों ने समां बांध दिया। समारोह में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय 

असम: कोकराझार रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, ट्रेन संचालन प्रभावित

असम: कोकराझार रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, ट्रेन संचालन प्रभावित असम: कोकराझार जिला शहर के पास रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से काफी नुकसान हुआ है। यह विस्फोट अलीपुरद्वार डिवीजन पूर्वोत्तर सीमांत, रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्र में हुआ है।    पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आधिकारिक बयान में कहा...
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर

हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर रांची: झारखंड हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईकोर्ट ने आरटीई अधिनियम 2009 के तहत 2019 में बनाए गए उन नियमों पर रोक लगा दी है, जिनमें निजी स्कूलों के लिए न्यूनतम जमीन की अनिवार्यता तय की गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2019 से पहले संचालित निजी स्कूलों पर यह नियम लागू नहीं होगा। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन तथा झारखंड मुस्लिम मैन्युरिटी के सदस्यों ने होटल केन में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 5100 दीपों से जगमगाया परिसर

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 5100 दीपों से जगमगाया परिसर जमशेदपुर: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रविवार की संध्या एक साथ 5100 दीप प्रज्ज्वलित किये गये। छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की प्रमुख हिस्सेदारी रही। दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के...
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: जल गुणवत्ता से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Koderma News: जल गुणवत्ता से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  मरकच्चो प्रखंड के सभागार कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण में मरकच्चो प्रखंड के सभी पंचायतों से आई हुई जल सहिया दीदियाँ उपस्थित रहीं। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से उपस्थित प्राकलक मुकेश कुमार ने भी जल सहियाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में जल जांच की प्रक्रिया का डेमो के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के मेंटल हेल्थ क्लब ने किया इंटरएक्टिव काउंसलिंग सत्र का आयोजन 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के मेंटल हेल्थ क्लब ने किया इंटरएक्टिव काउंसलिंग सत्र का आयोजन  रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा आयोजित ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट और इमोशनल वेलबीइंग’ सत्र में छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक संतुलन पर मार्गदर्शन दिया गया। वरिष्ठ थेरेपिस्ट तनुश्री सेनगुप्ता ने व्यावहारिक सुझाव और प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, स्व-प्रबंधन और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: ट्रक की चपेट में ऑटो के आने से एक व्यक्ति की मौत

Koderma News: ट्रक की चपेट में ऑटो के आने से एक व्यक्ति की मौत बुधवार को कोडरमा थाना अंतर्गत चंद्रोडीह के समीप मिनी ट्रक के चपेट में आने से ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोविंदपुर बिहार निवासी 30 सुरेश तूरिया (पिता रामेश्वर तुरिया), 23 वर्षीया सबिता देवी (पति पिंटू तुरीया), 40 वर्षीय जालिम तुरीया (पिता बाढ़ो तुरीया) और 14 वर्षीय संदेश कुमार (पिता सुरेश तुरीया) ईंट भट्ठा से काम करने जयनगर की ओर से कोडरमा की ओर आ रहे थे।
Read More...
समाचार  राज्य  चाईबासा  झारखण्ड 

सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के खिलाफ आदिवासियों की विशाल आक्रोश रैली

सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के खिलाफ आदिवासियों की विशाल आक्रोश रैली पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन सौंपा। जगह-जगह पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ माहौल जनांदोलन में बदल गया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी, रांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी, रांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला एसएसपी राकेश रंजन ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी सहित अन्य शामिल है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जल्द नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

2014 के बाद कमजोर हुआ सूचना का अधिकार: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

2014 के बाद कमजोर हुआ सूचना का अधिकार: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला केंद्र की भाजपा सरकार ने सूचना के अधिकार के तहत देश की जनता को मिलने वाली सूचनाओं पर संशोधनों के माध्यम से प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार द्वारा 2019 में किए गए संशोधनों ने इस स्वतंत्रता को कमजोर किया और कार्यपालिका का प्रभाव बढ़ाया।
Read More...
समाचार  राज्य  चाईबासा  झारखण्ड 

अवैध राशि वसूली के आरोप में तीन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक निलंबित

अवैध राशि वसूली के आरोप में तीन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक निलंबित जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार, इन शिक्षकों पर स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अन्य शिक्षकों से अवैध राशि वसूली का आरोप है। इस संबंध में कार्यालय को कई शिकायतें और परिवाद पत्र प्राप्त हुए थे। जांच के बाद तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, परंतु उनका जवाब असंतोषजनक और भ्रामक पाया गया।
Read More...

Advertisement