Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से

डीएसई अजय कुमार ने दिए सफल संचालन के निर्देश

Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
(फोटो)

झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के 671 स्कूलों में 11 से 14 मार्च तक दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें कुल 56,662 विद्यार्थी शामिल होंगे। डीएसई अजय कुमार ने निर्देश दिया है कि कक्षा 1 और 2 के बच्चों का मौखिक मूल्यांकन होगा, जबकि कक्षा 3 से 7 के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर ही संपन्न कर निर्धारित समय सीमा में परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कोडरमा: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पहली से 7वीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन कार्यक्रम की तिथि जारी कर दी गई है। सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 11 से 14 मार्च तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके सफल संचालन को लेकर डीएसई अजय कुमार ने विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 को हिंदी व उर्दू तथा 14 को गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी। उच्च कक्षाओं के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं अन्य भाषाओं की परीक्षा भी तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। 

परियोजना कार्यालय ने निर्देश दिया है कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं तथा प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखते हुए निर्धारित समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखने तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। विभाग ने कहा है कि वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों का अगली कक्षा में नामांकन एवं शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। मालूम हो कि जिले के 671 विद्यालय में परीक्षा आयोजित होनी है जिसमें वर्ग 1 एवं 2 के लिए लगभग 6000 विद्यार्थी से मौखिक प्रशन पूछे जायेगे जबकि वर्ग 3 से 7 के लिए लिखत परीक्षा होगी जिसमें 50662 छात्र -छात्राएं शामिल होगे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित 
Pakur News: आयुष विभाग का विशेष योग प्रशिक्षण अभियान
Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा
Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन