Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
सहायक प्राध्यापकों और फाउंडेशन सदस्यों ने किया रक्तदान
कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में NSS इकाई और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉलेज के प्राध्यापकों, तिलैया डैम विद्यालय के शिक्षकों और केएसएच यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारी और फाउंडेशन के निदेशक ने युवाओं को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए इसे जीवन का 'महादान' बताया। सहायक प्राध्यापक अनिल दास की देखरेख में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशिक्षुओं, समन्वयकों और चिकित्सा टीम ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सदर अस्पताल कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक अनिल दास ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम के शिक्षकों सौरव केसरी एवं अनुराग कुमार सिंह और केएसएच यूथ फाउंडेशन, कोडरमा के सदस्यों सुमित कुमार और रामू कुमार ने उक्त शिविर में रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में सदर अस्पताल कोडरमा से डॉ॰ शैलेंद्र वर्मा और सदस्य, ग्रिजली विद्यालय के सदस्य, महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा एवं सभी सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार, चुन्नु कुमार आदि एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारी वो अन्य सदस्य उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक अनिल दास के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
