Sahebganj News: जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

भूमि विवाद से लेकर अबुआ आवास तक, जनता दरबार में पहुंचे कई मामले

Sahebganj News: जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
(फोटो)

साहिबगंज समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने भूमि विवाद, अबुआ आवास, राशन वितरण और सड़क निर्माण से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। यह जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

साहिबगंज: जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त हेमन्त सती के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, राशन वितरण में गड़बड़ी, कृषि विभाग, अबुआ आवास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करना है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन