Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
रामभक्तों के लंबे संघर्ष की जीत की उम्मीद: जिला प्रशासन की सक्रियता
हजारीबाग में रामनवमी के प्रथम मंगला के अवसर पर हिंदुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने और महूदी शोभायात्रा पर लगे वर्षों पुराने प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की। उपायुक्त ने विषय की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसे रामभक्तों के लंबे संघर्ष के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है।
हजारीबाग: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने रामनवमी के प्रथम मंगला के अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और रामनवमी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अमन कुमार ने उपायुक्त को बजरंगबली की छायाप्रति भेंट कर रामनवमी के प्रथम मंगला की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने हजारीबाग की ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने तथा महूदी शोभायात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के विषय में पूर्व में किए गए संघर्षों और प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की।

