Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’

वैचारिक मजबूती और सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाने पर जोर

Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’
(फोटो)

धनबादः भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला की “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर शनिवार को होटल प्रियांशी के सभागार में जिला योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मार्च से 30 मई 2026 तक जिले के मंडल, जिला एवं बूथ स्तर पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं की वैचारिक मजबूती और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित गिरिडीह के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का क्षमता निर्माण, वैचारिक सुदृढ़ता और आगामी सांगठनिक रणनीतियों को मजबूत करना है। इस दौरान धनबाद महानगर के सभी 20 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के स्थान और तिथियां तय की गईं। बैठक का संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद ने किया। बैठक में कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां