Bokaro News: बरई के ग्रामीणों को बड़ी सौगात: 55 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
जिप सदस्य और जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास
नावाडीह प्रखंड के बरई गांव में 15वें जिला परिषद मद से लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य फुलमती देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बोकारो: नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बरई में 15वें जिला परिषद मद से लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास शनिवार को किया गया।
कार्यक्रम में जिप सदस्य फुलमती देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया विजय कुमार रवि, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल एवं भाजयुमो के ऊपरघाट मंडल महामंत्री कुंदन साव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

कार्यक्रम में उप मुखिया जागेश्वर महतो, रविशंकर साव, पंसस प्रतिनिधि कुलेश्वर रविदास, हेमलाल महतो, शिवप्रसाद महतो, जालेश्वर महतो, धानेश्वर महतो, नंदलाल साव, लक्ष्मण साव, तेजलाल महतो, चंचल सिंह, चिंतामन साव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
