Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष

फोर्थ ग्रेड अभ्यर्थियों के मसीहा बने आईएएस जावेद हुसैन

Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
(फ़ोटो)

पलामू (मेदिनीनगर) के उप विकास आयुक्त (DDC) जावेद हुसैन को खूंटी जिले का नया उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया है, जिससे क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर समाजसेवी सतनारायण शुक्ला और सत्येंद्र कुमार मेहता ने निवर्तमान डीडीसी से मुलाकात कर उन्हें सप्रेम पुस्तक भेंट की और हार्दिक बधाई दी। समाजसेवियों ने पलामू में उनके लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि फोर्थ ग्रेड अभ्यर्थियों के संवेदनशील मुद्दे और नगर निगम की समस्याओं के त्वरित व उचित समाधान के लिए उनका जनहितैषी प्रशासन हमेशा याद रखा जाएगा।

मेदिनीनगर: उप विकास आयुक्त (डीडीसी) जावेद हुसैन को खूंटी जिला का नया उपायुक्त (डीसी) बनाए जाने पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस उपलक्ष्य में समाजसेवी सतनारायण शुक्ला एवं उनके सहयोगी मित्र सत्येंद्र कुमार मेहता ने निवर्तमान डीडीसी जावेद हुसैन से मुलाकात की। उन्होंने नए जिले की कमान संभालने के लिए उन्हें सप्रेम पुस्तक भेंट कर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुलाकात के दौरान समाजसेवियों ने पलामू में उनके लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जावेद हुसैन का कार्यकाल जनहित, संवेदनशील प्रशासन और आम जनता के प्रति सकारात्मक सहयोग के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। चाहे पलामू के फोर्थ ग्रेड अभ्यर्थियों का संवेदनशील मुद्दा हो या मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं, उन्होंने हर मामले को हमेशा गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व उचित समाधान की दिशा में सराहनीय पहल की।

सरल स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी हैं जावेद हुसैन: सतनारायण शुक्ला मौके पर उपस्थित समाजसेवी सतनारायण शुक्ला ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, "जावेद हुसैन  बेहद सरल स्वभाव, खुशमिजाज व्यक्तित्व और जनहित के प्रति पूरी तरह समर्पित अधिकारी हैं। उनसे मिलकर हमेशा ऊर्जा मिलती है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पलामू के विकास और यहाँ की जनता के हित में दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए पलामू की जनता सदैव उनकी आभारी रहेगी।"

प्रबुद्ध जनों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जावेद हुसैन खूंटी जिले में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और आने वाले समय में और भी ऊंचे प्रशासनिक पदों पर आसीन होकर झारखंड की दिशा और दशा बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी