Bokaro News: बीएसएल में 13 अधिकारियों के बाद 20 कर्मचारियों का तबादला

विभागीय पुनर्संरचना के तहत जारी है प्रशासनिक फेरबदल

Bokaro News: बीएसएल में 13 अधिकारियों के बाद 20 कर्मचारियों का तबादला
बीएसएल में कर्मचारियों के तबादले से बढ़ी हलचल

बोकारो स्टील प्लांट में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। 13 अधिकारियों के तबादले के बाद अब बीएसएल प्रबंधन ने 20 कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नए विभागों में पदस्थापित किया गया है।

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अधिकारियों के बाद अब कर्मचारियों के तबादले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे पहले इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देश पर 13 अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब बीएसएल प्रबंधन ने 20 कर्मचारियों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी है।

बीएसएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा 11 मई को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नए विभागों में पदस्थापित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों का वेतनमान एवं सेवा शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

जारी सूची के अनुसार टीई-डब्ल्यूएस, टीई-इलेक्ट्रिकल, टीई-सिविल, टीए-एलएंडई, टीए-रेवेन्यू, सिक्योरिटी तथा टीए-एलआरए सहित कई विभागों के कर्मचारियों को सीएसआर, इंटेलिजेंस, एलएंडए, एचआर-वर्क्स, एचआर-आईआर और एचआर-एलओ सेल जैसे विभागों में स्थानांतरित किया गया है।

जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उनमें गुरु दयाल महतो, धर्मेंद्र कुमार, पति मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, शिशिर कुमार यादव, मनोज कुमार मंडल, श्याम कुमार सुमन, रविंद्र नाथ दुबे, आशीष कुमार नायक, धनंजय कुमार, उमा शंकर यादव, सुभाष कुमार, राहुल रंजन पुष्प, रविंद्र नाथ ठाकुर, रमेश्वर प्रसाद, जयरकाश मांझी, गणेश महतो, रंजीत झा और संजय कुमार शामिल हैं।

प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों की विभागीय वरिष्ठता संबंधित नियमों के अनुसार तय की जाएगी। साथ ही उन्हें नए विभागों में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

बीएसएल में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को प्रबंधन की कार्यसंस्कृति और विभागीय पुनर्संरचना से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों के बाद कर्मचारियों के तबादले शुरू होने से संयंत्र और टाउनशिप के विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत
चुटूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ट्रेलर को मारी टक्कर; ड्राइवर की मौत
पूर्वी सिंहभूम में फर्जी एफिडेविट रैकेट का भंडाफोड़, जाली मुहर और दस्तावेज बरामद
संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नत झाप्रसे अधिकारियों ने CM हेमन्त सोरेन से की भेंट
रांची के नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार
Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर