रांची के नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार
रांची के नटराज होटल में वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई में मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी कथित ‘हत्था जोड़ी’ की अवैध तस्करी का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद की गईं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रांची: राजधानी रांची में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग और Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) की संयुक्त कार्रवाई में नटराज होटल से मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी कथित “हत्था जोड़ी” की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से 30 “हत्था जोड़ी” बरामद किए गए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे Wildlife Crime Control Bureau को गुप्त सूचना मिली थी कि डेली मार्केट स्थित नटराज होटल में कुछ लोग मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी वन्यजीव सामग्री की अवैध खरीद-बिक्री के लिए ठहरे हुए हैं। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब 12:30 बजे होटल में छापेमारी की।.jpeg)
गिरफ्तार आरोपी

2. अविनाश आनंद (32 वर्ष), बड़ा तालाब, रांची
3. अरुण राम, कचहरी चौक, हिंदपीढ़ी, रांची
वन विभाग ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए अदालत में आवेदन दिया है।
सूत्रों के अनुसार, “हत्था जोड़ी” के नाम पर वन्यजीवों के अंगों की तस्करी लंबे समय से गुप्त रूप से की जा रही थी। इस वस्तु को तांत्रिक और अंधविश्वास से जोड़कर ऊंची कीमतों पर बेचा जाता है। हालांकि वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन्यजीवों के अंगों का व्यापार पूरी तरह गैरकानूनी है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
