Ranchi News: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न

उर्दू तालीम और दीन की रौशनी पर उलमा ने दिया जोर, 15 हुफ्फाज़ की हुई दस्तारबंदी

Ranchi News: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
(फ़ोटो)

रांची के कांके स्थित मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर का 13वां जलसा-ए-दस्तारबंदी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रूहानी महफिल में 15 हाफिज़-ए-कुरआन की दस्तारबंदी की गई। मुख्य अतिथि मौलाना अबूतालिब रहमानी सहित कई प्रख्यात उलमा ने शिक्षा, नैतिकता और समाज निर्माण में मदरसों की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

रांची: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके रांची का 13वां भव्य जलसा-ए-दस्तारबंदी अकीदत और शानो-शौकत के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जलसे में 15 हाफिज़-ए-कुरआन के सिर पर दस्तार-ए-फ़ज़ीलत बांधी गई। देश के नामचीन उलमा-ए-कराम की मौजूदगी में पूरा माहौल दीनि और रूहानी रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज़ व कारी मोहम्मद उस्मान रशीदी ने की, जबकि सरपरस्ती मौलाना कारी अशरफुल हक़ मज़ाहिरी ने की। मंच संचालन मौलाना कारी बाबर अशरफी ने किया। आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत हज़रत मौलाना नैय्यर इकबाल और हुसीर अंजुमन ने किया।

मुख्य अतिथि मौलाना अबूतालिब रहमानी ने अपने संबोधन में उर्दू तालीम और इल्म की अहमियत पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि “शिक्षा एक ऐसी रौशनी है जिसे मुश्किलों की आंधियां कुछ वक्त के लिए कमजोर जरूर कर सकती हैं, लेकिन यह रौशनी फिर पहले से ज्यादा तेज होकर समाज को रोशन करती है। इल्म इंसान को अंधेरों से निकालकर कामयाबी की राह दिखाता है।” उन्होंने बच्चों को दीनि और दुनियावी तालीम से जोड़ने पर जोर दिया।

विशेष संबोधन में मौलाना मुफ़्ती अशरफ अब्बास कासमी ने कहा कि मदरसे समाज में इल्म, अखलाक और इंसानियत की बुनियाद को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हाफिज़-ए-कुरआन बनने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी।
बारिश और खराब मौसम के बावजूद नौजवानों का हौसला बुलंद रहा। लगातार बारिश के बीच भी युवाओं ने पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्यक्रम की जिम्मेदारियां निभाईं। मौलाना नैय्यर इकबाल और हुसीर अंजुमन के अध्यक्ष सुलैमान अंसारी, नसीम, नेसार ने कहा कि इन्हीं नौजवानों की मेहनत और जज्बे की बदौलत जलसा पूरी तरह कामयाब रहा और कार्यक्रम शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। 

इस मौके पर कारी सोहराब, हाफिज अली इमाम, मौलाना अशरफ़, कारी ज़फ़र, मुफ्ती हिफजुर्रहमान, मौलाना उजैर, मौलाना मोहम्मद अकरम कासमी समेत कई उलमा-ए-कराम मौजूद रहे। नातख़्वानी शबान दिल खैराबादी और असद आज़मी ने पेश की, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन हुसीर के अध्यक्ष सुलैमान अंसारी, सचिव नेसार एवं नसीम अंसारी, कोषाध्यक्ष शफीउल्लाह, इकरामुल हक, सरफराज, हाजी आबिद गागी, मोबीन, रकीब, इमरोज़ आलम, अकील अजहर, तौसीफ अंसारी, सरफराज अंसारी, अकरम अंसारी, अकबर, सद्दाम, सलमान, इरफान अंसारी, इरफान, नसीम, जुल्फान, हिदायत, शादाब, निजामुद्दीन, आरिफ, सादिक, तारीक, जिकरुल्लाह, शहीद, मुनाज, मुफीद, सलामत, वाजिद, इश्तियाक, रमजान, कैसर, रहमान, अदनान, वकील, नसीम अंसारी, शोएब अंसारी, आसिफ, तौकीर, नुरुल्लाह, रिजवान, अनस, हसन, वसीम, हैदर, साजिद, महताब और साकिब समेत कई नौजवानों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम रोल अदा किया।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का बयान तथ्यों से परे, भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास: राकेश सिन्हा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर