Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण

भवन प्रमंडल कार्यालय के वायरल वीडियो पर डीसी सख्त

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
(उपायुक्त का औचक निरीक्षण)

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला नजारत कार्यालय और भवन प्रमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नजारत कार्यालय की 1 जुलाई से विस्तृत लेखा जांच कराई जाएगी, जबकि भवन प्रमंडल के निविदा संबंधी वायरल वीडियो मामले की जांच कर अपर समाहर्ता को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।

बोकारो: शनिवार को उपायुक्त  अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित जिला नजारत कार्यालय एवं कैंप टू स्थित भवन प्रमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं वित्तीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने जिला नजारत कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों की जांच की तथा उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने रोकड़ पंजी, अभिलेख पंजी, कंटिजेंट रजिस्टर, आवंटन पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी पंजीयों का नियमित संधारण एवं अद्यतनकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जिला नजारत कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के आकस्मिक व्यय किए जाते हैं। ऐसे में वित्तीय प्रबंधन की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला लेखा जांच समिति द्वारा 1 जुलाई से जिला नजारत कार्यालय की विस्तृत जांच कराई जाएगी।हाल के दिनों में भवन प्रमंडल कार्यालय से संबंधित एक वीडियो के वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने भवन प्रमंडल कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मियों से पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी दी गई कि, भवन प्रमंडल कार्यालय द्वारा 50 लाख रुपये तक की निविदाओं का ऑफलाइन निष्पादन किया जाता है। संबंधित कर्मियों ने बताया कि उक्त मामले में निविदा की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक पूरी की जानी थी तथा केवल दो आवेदन प्राप्त हुई थी। इसके बाद संबंधित संवेदकों द्वारा निर्धारित समय के पश्चात आपस में राशि का आदान-प्रदान किया जा रहा था। उस समय कार्यालय का आउटसोर्स कर्मी भी वहां उपस्थित था। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी

डीसी ने मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता  को मामले में सभी संबंधित पक्षों, संवेदकों एवं कार्यालय कर्मियों को नोटिस निर्गत कर उनका बयान दर्ज करने तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय की गरिमा एवं कार्य संस्कृति बनाए रखने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन