Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर

शकुन्तला मेहता ने 40 वर्षों तक निर्जला एकादशी व्रत किया

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
(भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम)

कोडरमा के डोमचांच स्थित होटल एचएमटी अंपायर में उदय मेहता के सौजन्य से शकुंतला मेहता के 40 वर्षीय निर्जला एकादशी व्रत के उद्यापन पर तीन दिवसीय भव्य पूजा और श्याम बाबा कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और भंडारे में आए भक्तों को अंग वस्त्र भेंट किए गए।

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड शहीदों के पावन धरती नगर पंचायत स्थित होटल एचएमटी अंपायर में उदय मेहता के सौजन्य से पूजा अर्चना एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रद्धालु भक्त भक्ति के अथाह सागर में गोते लगाते रहे। ज्ञात हो कि शकुंतला मेहता पति रामकृष्ण मेहता तेतरियाडीह निवासी ने लगातार 40 वर्ष तक निर्जला एकादशी व्रत रखकर धार्मिक क्षेत्र के पूजा पाठ में अहम योगदान निभाई। 

निर्जला एकादशी का उदयापन के अवसर पर अपने निवास स्थान पर 3 दिन पूजा अर्चना भी हुआ। भक्ति श्रद्धा और मधुर भजनों सराबोर इस आयोजन में उपस्थित होकर आध्यात्मिक आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव भक्तों ने किया श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा संपन्न भव्य श्याम बाबा कीर्तन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। भव्य भंडारा में बडी संख्या में श्रद्धालु भक्त भाग लिए  भव्य भंडारा में भाग लेने वाले श्रद्धालु भक्तों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। 

मौके पर कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता कांग्रेस नेत्री लीलावती मेहता, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, गायक व व्यापारी गिर धारी सोमानी स्थानीय पत्रकार रामकृष्ण मेहता जेजेए के महासचिव अनिल सिंह समेत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार बंधु एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। इस प्रकार का सुंदर आयोजन के लिए उदय मेहता,अभय मेहता एवं उनके पूरे परिवार तथा श्री श्याम सेवा परिवार को श्रद्धालु भक्तों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। युवा शक्ति एक नई सोच के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण कार्यक्रम को बेहतर बनाने में लगे रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर