Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन

परिवार की आजीविका का मुख्य साधन बनेगी मशीन

Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन

मधुपुर के ग्राम धामनी में अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब के सौजन्य से बोलने में असमर्थ दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। पीएमजेएफ लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया और क्लब अध्यक्ष प्रेम पाठक के नेतृत्व में यह मशीन मुनिया देवी को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आजीविका सुधारने के लिए प्रदान की गई।

मधुपुर: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सौजन्य से ग्राम धामनी की बोलने में असमर्थ दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। यह सेवा कार्य PMJF लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया ने उनके आवास पर संपन्न किया। डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना सबसे बड़ी सेवा है। 

क्लब अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि लायंस क्लब आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा। मुनिया देवी के पति ने ट्रस्ट और लायंस क्लब के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सिलाई मशीन परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बनेगी। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष सुमंत गुटगुटिया, सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, सह सचिव राजेश तिवारी, दीपक जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण