Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका

महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया कुशल मंच संचालन

Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
(आपातकाल विरोधी भव्य संगोष्ठी)

हजारीबाग के बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला में भाजपा द्वारा आपातकाल की विभीषिका पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए एक दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

हजारीबाग: कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग द्वारा  बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला सभागार में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद व सर्वेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी द्वारा की गई। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ,भाजपा जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक किशुन कुमार दास व प्रदेश  मंत्री डॉ अमरदीप यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के द्वारा अतिथियों एवं 1974 के आंदोलन में भाग लेने वाले एवं जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत करते हुए की गई। 

संगोष्ठी के दौरान आपातकाल के क्रूर दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया।  इसके साथ ही देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वाले करीब एक दर्जन अन्य आंदोलनकारियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन में मुख्य रूप से हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंहा, अरविंद सहाय, गायत्री राणा, मनजीत कलरा, श्याम किशोर सिंह, विनोद कुमार बिगन, शंभू अग्रवाल, शांति अग्रवाल, सुमन कुमार सिंहा, केपी ओझा थे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि

25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वो सबसे कलंकित और काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपनी सत्ता और कुर्सी को खतरे में देख अपने अहंकार के चलते पूरे देश को आपातकाल की बेड़ियों में जकड़ दिया था। इस 21 महीने के तानाशाही शासन में देशवासियों से उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई।

यह भी पढ़ें: अफीम की खेती छोड़ें, कानून का पालन करें: गुरुडीह में पुलिस का जागरूकता अभियान

वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस दौरान हजारों लोकतंत्र सेनानियों को न सिर्फ जेलों में डाला गया, बल्कि उन्हें अमानवीय यातनाएं भी दी गईं। सच को दबाने के लिए प्रेस की आजादी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। आखिरकार देशवासियों के कड़े संघर्ष के बाद 21 मार्च 1977 को यह काला दौर समाप्त हुआ। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने संकल्प दोहराया कि भाजपा कांग्रेस के इस लोकतंत्र विरोधी चेहरे और काले इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां जागरूक रहें और देश में लोकतंत्र की जड़ें हमेशा मजबूत बनी रहें। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की आपातकाल के दौरान कांग्रेसियों द्वारा क्रूरता पूर्वक जिस तरह से जन भावना को कुचलकर आपातकाल लागू किया गया उसे हर एक-एक बच्चे तक जानकारी देना है 

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला  संगठन प्रभारी सह पूर्व विधायक किसुन कुमार दास, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, के. पी. ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, अशोक यादव, जिला पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, अजीत बक्शी, मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे, सैयद तनवीर अहमद, अजीत चंद्रवंशी, इंद्र नारायण कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, विमल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़, भुनेश्वर पटेल, अरुण वर्मा, विनय श्रीवास्तव, नितेश भैया, ऋषि शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई