Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
3,888 लीटर और 4,365 लीटर शराब की मैपिंग
हजारीबाग के बरकट्टा थानांतर्गत झुरझुरी गांव में पुलिस ने 12 चक्का ट्रक (UK18CA-6133) से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 935 कार्टून (33,240 बोतलें) अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है। उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो पटना की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में उत्तराखंड निवासी चालक दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर बरकट्टा थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हजारीबाग: बरकट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झुरझुरी गांव स्थित झारखंड होटल के पास खड़े 12 चक्का ट्रक संख्या UK18CA-6133 से 935 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। महानिरीक्षक एवं उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी है, सूचना पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बरकट्टा थाना की टीम ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर ट्रक और चालक को हिरासत में लिया।
जांच में ट्रक से UT चंडीगढ़ में बिक्री के लिए ले जाई जा रही Imperial Blue ब्रांड की 33,240 बोतलें बरामद हुईं जिनमें 180 ML की 21,600 बोतलें 3,888 लीटर और 375 ML की 11,640 बोतलें 4,365 लीटर शामिल हैं, इस मामले में उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी ट्रक चालक दलजीत सिंह उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और बरकट्टा थाना में कांड संख्या 101/26, दिनांक 27.06.26, धारा 274/275/3(5) बी.एन.एस. एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

