Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

10 जून 2026 से प्रभावी हुई नई किराया सूची

Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
बरहरवा-बरहेट रूट की नई ऑटो किराया सूची लागू।

बरहरवा-बरहेट रूट पर ऑटो का नया किराया लागू कर दिया गया है। प्रशासन और ऑटो यूनियन की सहमति से जारी नई रेट सूची के तहत यात्रियों को तय दर पर सफर की सुविधा मिलेगी।

साहिबगंज: बरहरवा बरहरवा से बरहेट और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन और स्थानीय ऑटो यूनियन की सहमति के बाद बरहरवा-बरहेट रूट पर ऑटो का नया किराया लागू कर दिया गया है। नई किराया सूची 10 जून 2026 से प्रभावी हो गई है।

नई व्यवस्था के तहत बरहरवा से बरहेट का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं बरहरवा से बरमसिया, रघुनाथपुर और इमलीगाच तक 40 रुपये, घटियारी, रांगा थाना, पथरिया और दहुजोर तक 30 रुपये, मोदीकोला तक 20 रुपये तथा तलबरिया तक 10 रुपये किराया तय किया गया है।

इसी प्रकार बरहेट से बरमसिया का किराया 10 रुपये, रघुनाथपुर 15 रुपये, इमलीगाच 20 रुपये, घटियारी 25 रुपये, रांगा थाना 30 रुपये, पथरिया और दहुजोर 35 रुपये तथा मोदीकोला और तलबरिया 40 रुपये निर्धारित किया गया है। बरहेट से बरहरवा आने के लिए यात्रियों को 50 रुपये भुगतान करना होगा।

नई किराया सूची जारी होने के बाद यात्रियों ने राहत जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले कई बार मनमाना किराया वसूला जाता था, लेकिन अब निर्धारित रेट से पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक विवाद खत्म होंगे।

यह भी पढ़ें: रांची में बीजेपी का 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा', संथाल परगना-मालदा को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

प्रशासन ने सभी ऑटो चालकों को अपने वाहनों में नई किराया सूची चस्पा करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल
पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता
रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
साहिबगंज पेंशन घोटाला: दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, 20 हजार दस्तावेज जब्त
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक
Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल