रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं

ओरमांझी क्रिकेट क्लब से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा

रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित रांची की युवा क्रिकेटर पलक।

रांची की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में होने से झारखंड में खुशी की लहर है।

रांची: झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक ने भारतीय महिला क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) की खिलाड़ी पलक का चयन श्रीलंका U-19 महिला टीम के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय Ur-19 महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। उनके चयन से पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।

पलक रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से भारतीय महिला U-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि को राज्य के महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

संघर्ष और मेहनत का मिला इनाम

मूल रूप से देवघर की रहने वाली पलक पिछले लगभग 14 वर्षों से रांची में रह रही हैं। उन्होंने ओरमांझी क्रिकेट क्लब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों से ही उनके कोच पंक्षित कुमार महतो ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का काम किया।

जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर पलक ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और आखिरकार भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना पूरा कर लिया।

यह भी पढ़ें: बाबर आजम और शादाब खान ने दिलाई पाकिस्तान को शानदार जीत

मां बनीं सबसे बड़ी प्रेरणा

पलक की सफलता के पीछे उनकी मां संगीता भगत का अहम योगदान रहा है। रांची महिला थाना में कार्यरत संगीता भगत ने कठिन परिस्थितियों में भी बेटी का हौसला बढ़ाया और उसके सपनों को उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पलक कई बार अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बता चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा

खेल जगत में खुशी की लहर

पलक के चयन पर रांची जिला क्रिकेट संघ और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। आरडीसीए के सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सिर्फ पलक की नहीं, बल्कि पूरे रांची और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।

22 जून से शुरू होगी सीरीज

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका महिला टीम के भारत दौरे की शुरुआत 22 जून को चेन्नई में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले से होगी। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें पलक पर टिकी हैं, जो भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरकर देश और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

झारखंड की इस उभरती सितारा खिलाड़ी की सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल
पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता
रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
साहिबगंज पेंशन घोटाला: दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, 20 हजार दस्तावेज जब्त
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक
Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल