ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा

नेपाल के ऐरी ने मई में बनाए 249 रन और लिए 8 विकेट

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ी।

आईसीसी ने मई 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मई माह के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की नामांकित सूची जारी कर दी है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है।

पुरुष वर्ग में तीन दावेदार

पुरुष वर्ग में नेपाल के स्टार ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम और अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को नामांकन मिला है।

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मई महीने में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए कुल 249 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट हासिल किए।

वहीं, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 13 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सीरीज में 235 रन बनाकर अपनी टीम के लिए शानदार योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

महिला वर्ग में तीन देशों की दावेदारी

महिला वर्ग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल, पाकिस्तान की बल्लेबाज गल फरोजा और न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन को नामांकित किया गया है।

यह भी पढ़ें: पलामू वॉरियर्स ने रचा इतिहास, झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता

लॉरेन बेल ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए कुल 13 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान की गल फरोजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन मुकाबलों में 50, 100 और नाबाद 106 रन की शानदार पारियां खेलीं।

न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 125 रन बनाए, जबकि टी20 प्रारूप में 93 रन जोड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की।

आईसीसी द्वारा जारी इस शॉर्टलिस्ट के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा पर टिकी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा
रील बनाने का शौक बना जानलेवा, सरोवर में डूबकर हाईस्कूल छात्र की मौत
अमेरिका-ब्रिटेन समेत 22 देशों ने ईरान को घेरा, संयुक्त बयान से बढ़ा दबाव
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा
मां विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 18.27 लाख रुपये, प्रशासन ने कराई गणना
12 जून का इतिहास: इंदिरा गांधी केस से लेकर विश्व बालश्रम निषेध दिवस तक
Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न