Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

भूमि विवाद और सार्वजनिक रास्ता रोकने के आए आवेदन

Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
(जन समाधान में त्वरित न्याय)

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जन समाधान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय में आमजनों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने मेदिनीनगर की माया कुमारी सिन्हा की पेंशन समस्या का संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए ऑन-स्पॉट विधवा पेंशन स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपा।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जन समाधान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया, जिसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जन समाधान कार्यक्रम के दौरान मेदिनीनगर के हमीदगंज से आयी माया कुमारी सिन्हा ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण उनके पति का निधन हो गया था। उनके परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं है तथा उनकी एक छोटी बच्ची है, जिसके पालन-पोषण में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन हर बार किसी न किसी त्रुटि के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि पेंशन का लाभ मिल जाता तो आर्थिक परेशानियों से कुछ राहत मिलती।

माया कुमारी सिन्हा की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त शेखावत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को तत्काल इस मामले के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद जनता दरबार में ही ऑन स्पॉट माया कुमारी सिन्हा की विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गयी।मौके पर ही महिला को स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।

उपायुक्त की इस त्वरित कार्रवाई से महिला ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उपरोक्त के अतिरिक्त जन समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

यह भी पढ़ें: Palamu News: दमदमी गांव में माइंस के गहरे गड्ढे में डूबा युवक, तलाश जारी; ग्रामीणों में आक्रोश 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज  Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार