बरमसिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ तीसरा आरोपी

चचेरे भाई ने दारू के बहाने बुलाकर की थी हत्या

बरमसिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ तीसरा आरोपी
दिल्ली से गिरफ्तार हुआ बरमसिया कांड का आरोपी

साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया गांव में हुए चर्चित चंपई मरांडी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के तीसरे फरार आरोपी सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला मुर्मू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में जमीन विवाद में हुए चंपई मरांडी हत्याकांड के तीसरे फरार आरोपी सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला मुर्मू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। बोरियो पुलिस ने क्राइम ब्रांच दिल्ली के सहयोग से छापेमारी कर उसे दबोचा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बरमसिया गांव के मरले घुट्टू जंगल में गांव के ही चचेरे भाई ने सहयोगियों के साथ मिलकर 40 वर्षीय चंपई मरांडी को दारू पीने के बहाने बुलाया। फिर अपहरण कर हत्या कर दी और शव को जंगल में छुपा दिया।

मृतक की पत्नी संजी हेंब्रम के आवेदन पर बोरियो थाना में कांड संख्या 42/26, भारतीय दंड विधान की धारा 140(1), 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी चचेरे भाई बाबूजी मरांडी पिता नायकी मरांडी और सहयोगी मंगल टुडू पिता गार्ड टुडू, दोनों साकिन बरमसिया, को गिरफ्तार कर पूछताछ की।    

 आरोपियों की निशानदेही पर चंपई मरांडी का शव क्षत-विक्षत हालत में मरले घुट्टू के जंगल-झाड़ियों से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। कांड में शामिल तीसरा आरोपी सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला मुर्मू, साकिन टुडू टोला बरमसिया फरार चल रहा था। बोरियो पुलिस ने क्राइम ब्रांच दिल्ली के साथ संयुक्त छापेमारी कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी को तीस हजारी कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर साहिबगंज लाया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार, थाना प्रभारी बोरियो, पुलिस निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर टोप्पो सहायक अवर निरीक्षक देवनारायण साहू सहित क्राइम ब्रांच दिल्ली की संयुक्त टीम शामिल थी। आरोपी सुखदेव मुर्मू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही है। बरमसिया कांड में अब तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के पहाड़ी गांवों में आज भी 'कांधे पर अस्पताल', सड़क-एम्बुलेंस नहीं, चारपाई पर जिंदगी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3 IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन
विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील का बड़ा अभियान, 1,500 पौधों से बढ़ी हरित छत्रछाया
पत्नी-बेटी को स्टेशन छोड़ लौटे पत्रकार की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Sahebganj News: तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश, 21 जून को रेलवे के खिलाफ होगा बड़ा धरना