बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल

सेल के निदेशक (वाणिज्य) टी.एन. नटराजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
बोकारो इस्पात संयंत्र में आयोजित दो दिवसीय कस्टमर मीट के उद्घाटन

बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ 5 जून को हुआ। सम्मेलन में देशभर से बीएसएल के प्रमुख ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम में सेल के निदेशक (वाणिज्य) टी.एन. नटराजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ 5 जून को हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से आए बीएसएल के लगभग सभी प्रमुख कस्टमर भाग ले रहे हैं।

कस्टमर मीट में बीएसएल के निदेशक प्रभारी, सेल के निदेशक (वाणिज्य) टी.एन. नटराजन, सेल एवं बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक तथा बीएसएल एवं केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राहकों द्वारा बोकारो इस्पात संयंत्र के साथ लंबे समय से जुड़े रहने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति तथा अन्य सभी प्रमुख मानकों के संदर्भ में ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीएसएल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को बताया कि सेल एवं बीएसएल अपनी उत्पादन क्षमता के व्यापक विस्तार की दिशा में अग्रसर हैं तथा बाजार की बदलती एवं उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विस्तार ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, अधिक उपलब्धता तथा उन्नत सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें: भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि कस्टमर मीट का यह कार्यक्रम ग्राहकों को बीएसएल की टीम के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने, अपने सुझाव एवं फीडबैक साझा करने तथा पारस्परिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी

कस्टमर मीट के दौरान बीएसएल के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार मॉडलों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से ग्राहकों को संयंत्र की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया तथा विभिन्न विभागों की भूमिका एवं योगदान की जानकारी प्रदान की गई।

अपराह्न में ग्राहकों ने बीएसएल की प्रमुख उत्पादन इकाइयों का भ्रमण किया तथा इस्पात निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस दौरान उन्हें संयंत्र की उत्पादन क्षमताओं, तकनीकी उत्कृष्टता तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रणालियों से भी अवगत कराया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी, सेल के निदेशक (वाणिज्य) टी.एन. नटराजन तथा सम्मेलन में भाग ले रहे ग्राहकों ने सहभगिता उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दो दिवसीय ग्राहक सम्मेलन का समापन 6 जून को ग्राहकों तथा सेल एवं बीएसएल के अधिकारियों के मध्य आयोजित एक विशेष संवाद सत्र के साथ होगा, जिसमें व्यवसाय, उत्पाद गुणवत्ता, आपूर्ति व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3 IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन
विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील का बड़ा अभियान, 1,500 पौधों से बढ़ी हरित छत्रछाया
पत्नी-बेटी को स्टेशन छोड़ लौटे पत्रकार की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Sahebganj News: तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश, 21 जून को रेलवे के खिलाफ होगा बड़ा धरना