Bokaro News: परिवहन सचिव राजीव रंजन का औचक एक्शन, जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा

परिवहन कार्यालय को भी दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी

Bokaro News: परिवहन सचिव राजीव रंजन का औचक एक्शन, जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा
(फ़ोटो)

झारखंड सरकार के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने शनिवार को बोकारो जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत ग्रामीण व कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त परिवहन सुविधा दी जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग जीपीएस से होगी। इसके अलावा, राज्य में 40 से 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, चंदनकियारी हादसे के पीड़ित बच्चों को "हिट एंड रन" योजना से मुआवजा दिया जाएगा और विभाग की सेवाओं को फेसलेस व ऑनलाइन बनाया जाएगा।

बोकारो: शनिवार को परिवहन विभाग झारखंड सरकार के सचिव  राजीव रंजन ने जिला परिवहन कार्यालय बोकारो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय कर्मियों से विभिन्न कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर परिवहन व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा की।बाद में, बोकारो परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में परिवहन सचिव ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

परिवहन सचिव ने कहा कि बोकारो जिला परिवहन कार्यालय में कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की दिशा में भी पहल की बात कही।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं कमजोर वर्ग के लोगों तथा विद्यालय जाने वाले बच्चों को निःशुल्क गांव से शहर तक सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। 

इसके लिए रूट निर्धारण एवं रूट फाइनल जिला से करके विभाग को भेजा जाता है। जिसके बाद रूट फाइनल कर - बस ऑपरेटरों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वाहनों की मॉनिटरिंग जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से की जाएगी तथा सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सब्सिडी का भुगतान डीटीओ के माध्यम से किया जाएगा। परिवहन सचिव ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा 40 से 50  ईलेक्ट्रिक बसों की खरीद की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

राज्य के प्रमुख जिलों में चरणबद्ध तरीके से 4 से 5 ईवी बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि झारखंड को पूर्वी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र का महत्वपूर्ण राज्य बनाने की दिशा में विभाग कार्य कर रही है। इसके लिए पूरे राज्य में आवश्यकता अनुसार चार्जिंग स्टेशन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा।परिवहन सचिव ने कहा कि राजस्व संग्रहण बढ़ाने के उद्देश्य से सभी जिलों को माहवार लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, जनता दरबार में शिकायत के चंद घंटों के भीतर महिला को मिला पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित टीमों को विभिन्न रूटों पर नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग उपायुक्त स्तर से नियमित की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। हाल ही, में चंदनकियारी में हुई सड़क दुर्घटना में दंपति की मृत्यु एवं तीन बच्चों के अनाथ होने की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावित बच्चों को हिट एंड रन” योजना के तहत मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: स्टील प्लांट का ग्रीष्मकालीन खेल शिविर, मैदानों में उमड़ा बच्चों का हुजूम, 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल

परिवहन सचिव ने कहा कि विभाग अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में कार्य कर रहा है। आने वाले समय में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित फेसलेस इंटरवेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि आम लोगों को पारदर्शी एवं सरल सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर एवं आधुनिक बस स्टैंड विकसित करने की दिशा में भी सकारात्मक पहल करने की बात कही। मौके पर उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीना, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी