Bokaro News: स्टील प्लांट का ग्रीष्मकालीन खेल शिविर, मैदानों में उमड़ा बच्चों का हुजूम, 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बोकारो में समर कैंप शुरू
बोकारो स्टील प्लांट के खेल एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में 2 जून तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है। सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर के तहत फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल में 305 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक 104 खिलाड़ी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को खेल तकनीकों, फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।
बोकारो: स्टील प्लांट के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे प्रशिक्षण शिविरों में शामिल हो रहे हैं। खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच किया जा रहा है।22 मई को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी एवं वॉलीबॉल खेलों में कुल 305 बच्चों ने भाग लिया।
फुटबॉल प्रशिक्षण में 65 प्रतिभागी शामिल हुए. क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविरों में सर्वाधिक 104 खिलाड़ियों ने भागीदारी दर्ज कराई।इसी प्रकार हैंडबॉल प्रशिक्षण में 36, बास्केटबॉल में 52, हॉकी में 22 तथा वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में 26 बच्चों ने हिस्सा लिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
