बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड से 47 किलो अवैध गांजा बरामद

एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में गठित हुई थी विशेष टीम

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड से 47 किलो अवैध गांजा बरामद
बस स्टैंड से बरामद अवैध गांजे के साथ पुलिस टीम

बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव से करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा दो प्लास्टिक बोरों में 47 पैकेट में रखा गया था, जिसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की खेप बिहार भेजी जानी थी।

बोकारो : बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव के चबूतरे पर रखे दो प्लास्टिक के बोरों से गांजा जब्त किया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बोकारो पुलिस अधीक्षक Nathu Singh Meena को सूचना मिली थी कि बिहार भेजे जाने के लिए एक बस के माध्यम से अवैध गांजे की खेप तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक Alok Ranjan के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव के चबूतरे पर संदिग्ध अवस्था में रखे दो प्लास्टिक के बोरे बरामद किए। तलाशी लेने पर दोनों बोरों से 47 पैकेट में बंद करीब 47 किलोग्राम गांजा मिला।

पुलिस के अनुसार, गांजे की खेप बिहार भेजी जानी थी। मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को गांजा तस्करी में शामिल दो संदिग्धों के नामों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि

इस कार्रवाई में सिटी थाना पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाय, नीरज सेठ, सहायक अवर निरीक्षक भरत नायक, हवलदार बिगावन सिंह, आरक्षी मदन प्रसाद, योगेंद्र कुमार रजक, विजय कुमार सिंह एवं राजीव कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर