बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह लाइन हाजिर
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी नाथू सिंह मीणा की कार्रवाई
बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सब-इंस्पेक्टर भागू उरांव को भी लाइन क्लोज किया गया है।
बोकारो: मिली शिकायतों के बाद बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बालीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही बालीडीह थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर भागू उरांव को भी तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार विभिन्न शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें थाना की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया गया है।


थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। एसपी की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


