Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
(स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा शुरू)

राँची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 15 जून 2026 से नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने मुख्य व नए अकादमिक परिसर का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और परीक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की।

रांची: 15 जून 2026 से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, नई शिक्षा नीति के तहत सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और मानविकी संकाय के अंतर्गत और वोकेशनल पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आनेवाले सभी विषयों के स्नातक तृतीय सत्र की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जानेवाले इन परीक्षाओं की शुरुआत आज मुख्य अकादमिक परिसर और नए अकादमिक परिसर में हुई। 

कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने मुख्य अकादमिक परिसर और नए अकादमिक परिसर में संचालित हो रही इन परीक्षाओं का अपने पूर्व के नियमित कार्यशैली की तरह निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज से  विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। 

उन्होंने इन सभी परीक्षाओं के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले दो माह और ग्रीष्मावकाश में भी विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर, स्नातक पंचम सेमेस्टर और आज से प्रारंभ स्नातक तृतीय सेमेस्टर के आयोजित किए  जाने के मुख्य उद्देश्य यह है कि न सिर्फ विश्वविद्यालय का अकादमिक सत्र का नियमित हो जाए  बल्कि एक महत्वपूर्ण लक्ष्य यह भी रहा है कि स्नातक पंचम और स्नातक तृतीय की परीक्षाओं में उन विद्यार्थियों को भी सशर्त शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए जो इन परिक्षाओं में कुछ पत्रों में अनुतिर्ण हो गए थे या शामिल नहीं हो सके  थे। 

उन विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन दोनों परिक्षाओं में उनको परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रारंभ हुई स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होने के उपरांत स्नातकोत्तर अंतिम सत्र और उसके पश्चात स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित कर सत्र नियमन की दिशा में विश्वविद्यालय काफी हद तक सफलता प्राप्त कर लेगा।  

यह भी पढ़ें: हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?

प्रारंभ परीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्नपत्रों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों की संतुष्टि को उन्होंने विश्वविद्यालय की सफलता बताया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और परीक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक डॉ अजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप