Koderma News: व्यवहार न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मी राजकुमार राय को मिली भावभीनी विदाई
न्यायमंडल के पदाधिकारियों और कर्मियों ने किया सम्मानित
कोडरमा व्यवहार न्यायालय के जिला न्याय सदन सभागार में सेवानिवृत्त न्यायालयकर्मी राजकुमार राय के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा सहित कई न्यायिक पदाधिकारियों ने उनके 1985 से अब तक के निष्ठापूर्ण कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोडरमा: न्यायमंडल के सेवानिवृत न्यायालयकर्मी राजकुमार राय के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय जिला न्याय सदन स्थित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा नें कहा कि सेवानिवृति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है।
उन्होंने राजकुमार राय द्वारा एक लम्बे कार्यकाल तक न्यायालय की सेवा निष्ठा पूर्वक करने के लिए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने उपस्थित न्यायालयकर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक लंबे समय तक न्यायालय की सेवा करते हुए सेवानिवृत होना भी अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है।


मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अवर न्यायाधीश सत्यभामा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुन्सिफ मिथिलेश कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय व नमिता मिंज, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत न्यायालयकर्मी, कार्यालय अधीक्षक अजय प्रकाश, कोर्ट मैनेजर सैयद ताजदार हसन, लेखापाल मनोज गुप्ता, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, नाज़िर अभिमन्यु कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार, रवि कुमार , मनोज कुमार, संजय कुमार, रवि प्रकाश, रविन्द्र कुमार सिंह, अभय कुमार, राजेश कुमार तरुण सहित सभी न्यायालयकर्मी मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

