Ranchi News: अब गरीब बच्चों का IIT-NEET सपना होगा पूरा, CCL लाई बड़ी योजना

सीसीएल की अभिनव पहल से कोयलांचल के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा नई उड़ान का अवसर

Ranchi News: अब गरीब बच्चों का IIT-NEET सपना होगा पूरा, CCL लाई बड़ी योजना
सीसीएल विद्या सारथी योजना के तहत हुआ MoU

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने शिक्षा और सामाजिक उत्थान की दिशा में “सीसीएल विद्या सारथी” योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)  द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम उठाते हुए “सीसीएल विद्या सारथी” परियोजना प्रारंभ की जा रही  है। इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन (NCSM) के मध्य राँची स्थित मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न किया गया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत शुरू की जा रही इस अभिनव पहल का उद्देश्य सीसीएल कमांड क्षेत्रों में निवासरत मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराना है।

यह योजना विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आशा एवं अवसर का नया द्वार खोलेगी, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों तक पहुँच नहीं बना पाते, किंतु अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना संजोए हुए हैं। “सीसीएल विद्या सारथी” योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को अब अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु आधुनिक एवं समग्र शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा में सीसीएल कमांड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्रामों एवं क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के वे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो तथा जिनका निवास किसी भी सीसीएल प्रतिष्ठान, खदान अथवा इकाई से 25 किलोमीटर की परिधि के भीतर हो।

योजना के तहत सीसीएल कमांड क्षेत्रों में अवस्थित 10 डीएवी विद्यालयों को अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे, जहाँ चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा दो वर्षों तक व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख शिक्षा  प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कक्षा आधारित मार्गदर्शन, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, स्मार्ट क्लासरूम शिक्षण सुविधा, अध्ययन सामग्री, पुस्तकें, नियमित मॉक टेस्ट, प्रदर्शन मूल्यांकन, विशेष सुधारात्मक कक्षाएँ तथा राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र जैसी व्यापक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य आवश्यक अध्ययन किट भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: रांची में बच्चों के लिए बड़ा स्पोर्ट्स कैंप, CCL ने शुरू किया क्रिकेट-वॉलीबॉल प्रशिक्षण

विद्यार्थियों की नियमित स्कूली शिक्षा प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कक्षाओं का संचालन शनिवार एवं रविवार को विद्यालय की सामान्य शिक्षण अवधि के उपरांत किया जाएगा। इससे विद्यार्थी अपनी औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावी रूप से कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

उल्लेखनीय है कि सीसीएल पूर्व से ही शिक्षा, प्रतिभा संवर्धन एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करता रहा है। कंपनी की लोकप्रिय सीएसआर योजना “सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाडली” के अंतर्गत प्रतिवर्ष सीसीएल कमांड क्षेत्रों से 20 छात्र एवं 20 छात्राओं का चयन कर उन्हें आईआईटीयन अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (JEE Main एवं Advanced) की निःशुल्क तैयारी, प्लस-2 शिक्षा, हॉस्टल, मेस एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इस योजना के माध्यम से अब तक 194 विद्यार्थी IIT, NIT एवं अन्य प्रतिष्ठित अभियंत्रण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

“सीसीएल विद्या सारथी” योजना शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक समावेशन एवं अवसरों की समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। यह परियोजना न केवल कमान क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाएगी, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, लक्ष्यबोध एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति नई आशा का संचार भी करेगी। सीसीएल की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा