Jharkhand Education
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह का आयोजन, छात्रों ने उत्साह के साथ साझा की यादें
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के एमए सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बलभद्र सिंह, सतीश यादव और डॉ. सीमा रानी मिंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज महाविद्यालय के रमन विज्ञान भवन स्थित भौतिक शास्त्र विभाग में नव नामांकित यूजी सेमेस्टर-1 के छात्र-छात्राओं के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें चयन के लिए बधाई दी। Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया प्रखंड में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर संगोष्ठी, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, बनहत्ती में "साइबर सेफ्टी" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सह ट्रैफिक डीएसपी आर.के. राणा ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को OTP फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी लोन ऐप, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के उपाय बताए। Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज के झरना कॉलोनी स्थित संत टैरेसा एकेडमी में आयोजित "गेट टुगेदर" कार्यक्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित शहर की छह प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने की उम्मीद जताई। डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि छात्र से शिक्षक और अब प्राचार्य बनने तक का उनका सफर इसी संस्थान से जुड़ा है। Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Published On
By Suman Kumari
काराखुट स्थित DAV पब्लिक स्कूल, डोमचांच में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार सामूहिक पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना है। Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Published On
By Suman Kumari
कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल और मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Published On
By Suman Kumari
पलामू जिले के पिपरा प्रखंड स्थित परियोजना धनमानी +2 उच्च विद्यालय, बरदाग में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए 7 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे अभिभावकों की आमसभा आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति आवश्यक है। Sahibganj News: इग्नू में नामांकन और पुन: पंजीकरण की तिथि बढ़ी,अब 16 अगस्त तक होगा ऑनलाइन नव नामांकन
Published On
By Susmita Rani
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नव नामांकन और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देवघर और अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Ranchi News: NUSRL रांची में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, IPR पुस्तक का भी हुआ लोकार्पण
Published On
By Susmita Rani
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने शिक्षा को बेहतर सोच और विवेक विकसित करने का माध्यम बताया। Giridih News: जमुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में वीएमसी का शांतिपूर्ण पुनर्गठन
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का पुनर्गठन शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन पंडा को समिति का अध्यक्ष और ममता देवी को संयोजिका चुना गया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन और विद्यालय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। Ranchi News: डीएसपीएमयू ने स्नातक प्रवेश की तीसरी औपबंधिक सूची जारी, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक काउंसलिंग
Published On
By Susmita Rani
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने स्नातक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई से 2 अगस्त तक संबंधित विभागों में होगी। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने समय पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नामांकन पूरा करने की अपील की है। 




