Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
बंद मकानों को बनाया निशाना, ताले तोड़कर कमरों को खंगाला; पुलिस जांच में जुटी
कोडरमा थाना क्षेत्र के पूरनानगर में चोरों ने मंगलवार रात दो बंद मकानों के ताले तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। कंचन देवी और संजय कुमार साव के घरों को निशाना बनाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोडरमा: थाना क्षेत्र के पूरनानगर में मंगलवार की रात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय दोनों घरों के लोग बाहर थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घरों के ताले तोड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
चोरी की शिकार विकास कुमार सिंह की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि उनके घर से करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और किचन, बेडरूम, पूजा कक्ष समेत सभी कमरों को खंगाल डाला। बुधवार को कंचन देवी की मां जब घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.










