Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान

नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
(मंजर हुसैन औचक निरीक्षण)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक्सपायरी सामान बेचने, अखबार में खाना परोसने और मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंगों के उपयोग पर सख्त पाबंदी लगाई गई।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में हजारीबाग शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कल्लू चौक स्थित वी-मार्ट, ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित रिटेल शॉप, विवेक कुमार केशरी की दुकान, कृष्णा फास्ट फूड, मालवीय मार्ग, विक्की स्ट्रीट फूड (विक्की गुप्ता), पुराना बस स्टैंड स्थित निहारिका रिटेल शॉप, दिनेश जनरल स्टोर, संतोष कुमार की दुकान एवं सुनील कुमार की दुकान का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त बोड्डम बाजार स्थित उत्सव फूड एंड कैफे (अंकित जैन) तथा सुभाष मार्ग, बोड्डम बाजार स्थित बिनोद डेयरी का भी औचक निरीक्षण किया गया।

Jharkhand Govt Ad
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों एवं रिटेल दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री से पूर्व उसकी निर्माण तिथि, पैकिंग विवरण, बैच नंबर एवं समाप्ति तिथि की अनिवार्य रूप से जांच करें। समाप्ति तिथि पार कर चुकी अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाई एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर अथवा अखबार पर रखकर ग्राहकों को न परोसा जाए। अखबार की स्याही एवं अन्य तत्वों के कारण खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना रहती है। साथ ही मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंगों का उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें: बरही के मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य सजावट ने मोहा मन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के दौरान निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की