Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
तीनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
चतरा जिले की मयूरहंड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की स्पलेंडर बाइक के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राहुल दूबे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद मयूरहंड, ईटखोरी और हजारीबाग में दर्ज मामलों के अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
चतरा: जिले की मयूरहंड थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध व्यक्ति ईटखोरी-हजारीबाग रोड से ईटखोरी मोड़ की ओर आ रहे हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दूबे के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और हजारीबाग की तरफ भाग रहे स्पलेंडर बाइक (MH02GC 4226) सवार प्रशांत कुमार यादव उर्फ माइकल उम्र 21 वर्ष तथा साजन कुमार उर्फ सर्जन कुमार उम्र 20 वर्ष को रंगे हाथ धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने सहरजाम गांव में छापेमारी कर इस गिरोह के तीसरे साथी सूरज कुमार उम्र 21 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार प्रशांत और सूरज का हजारीबाग सदर, ईटखोरी तथा मयूरहंड थानों में पहले से चोरी से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि साजन भी मयूरहंड थाने में दर्ज कांड का अभियुक्त है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राहुल दूबे, स०अ०नि० पुनीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










