Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर जताई चिंता

Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर प्रेस वार्ता करते झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता विजय शंकर नायक।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज किए गए हैं तथा कई मतदाताओं के बूथ बदल दिए गए हैं।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर चुनाव आयोग से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज किए गए हैं, कई मतदाताओं के नाम स्थानांतरित कर दिए गए हैं और अनेक लोगों को अपने मतदान केंद्र की जानकारी तक नहीं है।

विजय शंकर नायक ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। लेकिन यदि इस प्रक्रिया से आम नागरिकों को भ्रम, असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इसकी निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि यदि एक ही परिवार के सदस्य वर्षों से एक ही पते पर रह रहे हैं, तो उन्हें अलग-अलग मतदान केंद्रों में विभाजित करने का आधार चुनाव आयोग को सार्वजनिक करना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसी स्थिति मतदान के दिन मतदाताओं के लिए भ्रम और असुविधा का कारण बन सकती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू

कांग्रेस ने रखीं ये प्रमुख मांगें

विजय शंकर नायक ने चुनाव आयोग से निम्नलिखित मांगें कीं—

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather Update: झारखंड में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

  • पूरे झारखंड में SIR के दौरान सामने आई शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
  • जिन परिवारों के सदस्यों को अलग-अलग मतदान केंद्रों में विभाजित किया गया है, उनकी विशेष समीक्षा की जाए।
  • जिन मतदाताओं के नाम, बूथ या मतदान केंद्र में परिवर्तन किया गया है, उन्हें समय रहते स्पष्ट सूचना उपलब्ध कराई जाए।
  • प्रत्येक शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तर पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं।
  • भविष्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ और नागरिक-अनुकूल बनाया जाए।

विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चुनाव आयोग से सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी भ्रम और बाधा के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग