political news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Published On
By Mohit Sinha
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर आयुक्त IAS सुशांत गौरव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नक्शे, होल्डिंग और खादगढ़ा बस स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए। छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: बाबूलाल मरांडी
Published On
By Mohit Sinha
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर हेमंत सरकार और झामुमो पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ गुंडागर्दी की और लाठी-डंडों से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज में जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव स्वर्गीय राम श्रृंगार ओझा के श्राद्ध कर्म एवं शांति भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह पाकुड़ विधायक के प्रतिनिधि बरकत खान ने स्व. ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान सरफराज आलम, मोहम्मद कलीमुद्दीन सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। BJP में शामिल होने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, मुलाकात के बाद कही बड़ी बात
Published On
By Suman Kumari
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद पीएम मोदी के साथ उनकी यह पहली अहम मुलाकात मानी जा रही है। मुलाकात के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए बातचीत को विस्तृत और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। राघव चड्ढा अप्रैल 2026 में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
Published On
By Suman Kumari
JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लगातार गिर रहा है और चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है। JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
Published On
By Suman Kumari
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची पहुंचीं और विधानसभा मार्च में शामिल हुईं। मार्च के दौरान हंगामे के बीच उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई। नेहा बोरा ने JPSC के पुनर्गठन, 14वीं JPSC और JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त कर पारदर्शी सरकारी व्यवस्था लागू करने की भी वकालत की। Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक
Published On
By Suman Kumari
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्र प्रतिनिधियों से वीडियो कॉल पर संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, जबकि प्रदेश प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समाधान की पहल की। JPSC विवाद: JPSC मामले की CBI और ED जांच हो, यह अरबों रुपये का खेल है: जयराम महतो
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने JPSC भर्ती विवाद में CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आर्थिक लेनदेन हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल CBI ही नहीं, बल्कि धन के लेनदेन की जांच के लिए ED को भी शामिल किया जाना चाहिए। JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन पर सुदिव्य कुमार का बड़ा बयान, पूर्व महाधिवक्ता को लेकर जताई आपत्ति
Published On
By Suman Kumari
झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने छात्र प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के शामिल होने पर आपत्ति जताते हुए विपक्ष पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि भाजपा और कोचिंग माफिया छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल अपने हितों के लिए करना चाहते हैं। Jharkhand Vidhansabha:JPSC-JSSC पर बवाल, विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही स्थगित
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में छाया रहा। विपक्षी विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान जोरदार नारेबाजी की, जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। भाजपा ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और भर्ती मामलों की CBI जांच की मांग की। Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के झारखंडधाम मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार, शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई। संगठन प्रभारी परमेश्वर यादव ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास मंडल ने की। JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मरांडी ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं और जनता की मांग है। 