Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक

कांग्रेस प्रवक्ता ने छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा पर लगाया राजनीति करने का आरोप

Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JPSC-JSSC भर्ती विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर प्रेस वार्ता में पार्टी का पक्ष रखा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्र प्रतिनिधियों से वीडियो कॉल पर संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, जबकि प्रदेश प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समाधान की पहल की।

रांची:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र न्याय, पारदर्शिता और रोजगार की मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा उनके आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

विजय शंकर नायक ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनरत छात्र प्रतिनिधियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस न्यायपूर्ण एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।

के. राजू ने मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर की पहल

उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर छात्रों की मांगों को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में पहल की है।

विजय शंकर नायक ने कहा कि यही जिम्मेदार राजनीति है, जिसमें सड़क पर उठी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाता है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

भाजपा पर दोहरी राजनीति का आरोप

प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तब भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आए विवादों और न्यायालयों तक पहुंचे मामलों के समाधान के लिए उसने कोई स्थायी सुधार नहीं किए।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा में ग्रीन बिल्डिंग और एनर्जी सिमुलेशन पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के आंदोलनों के दौरान भाजपा की भूमिका अलग रही, जबकि झारखंड में वही पार्टी छात्रों की पीड़ा को राजनीतिक मुद्दा बनाकर सिर्फ सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रही है।

निष्पक्ष जांच हो, लेकिन छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो

विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि यदि किसी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता की शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन लाखों मेहनती और ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ किसी भी स्थिति में अन्याय नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा राजनीतिक टकराव नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और रोजगार चाहता है। कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान