Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मोरहाबादी मैदान में हुई संयुक्त ब्रीफिंग। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर दिए गए निर्देश। महोत्सव में आगंतुकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात।

Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
मोरहाबादी मैदान में आदिवासी महोत्सव-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग करते दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मोरहाबादी मैदान में हुई संयुक्त ब्रीफिंग। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर दिए गए निर्देश। महोत्सव में आगंतुकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात।

रांची: 09 और 10 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शनिवार को मोरहाबादी मैदान में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की। इस दौरान महोत्सव के दौरान तैनात किए गए सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों और ड्यूटी प्वाइंट की विस्तार से जानकारी दी गई।

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

Jharkhand Govt Ad
संयुक्त ब्रीफिंग में विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और समग्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर लौटेगी वापस 

समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश

सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महोत्सव के दौरान आगंतुकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि आदिवासी महोत्सव-2026 शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। अधिकारियों को प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ अनुपालन करने को कहा गया है।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन