Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख

बिजली और पानी आपूर्ति काटने का सख्त आदेश

Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
(गोमिया सीसीएल कड़ा आदेश)

गोमिया के स्वांग स्थित सीसीएल कॉलोनी में पूर्व मुखिया द्वारा क्वार्टर पर अवैध कब्जे के मामले में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कड़ा रुख अपनाया है। जीएम ने गोविंदपुर फेज-II के प्रोजेक्ट ऑफिसर को उक्त क्वार्टर की बिजली-पानी तुरंत काटने, बकाया वसूली करने और एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है।

बोकारो: स्वांग कॉलोनी में अवैध कब्जे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जीएम ने अवैध कब्जे वाले क्वार्टर की बिजली-पानी काटने और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। सीसीएल कथारा कार्यालय से पत्रांक जीएम (KTA)/PS/2026-27/116 दिनांक 30/07/2026 जारी किया गया है। 

इसके अनुसार स्वांग की 1B/No-3 कॉलोनी के क्वार्टर पर धनंजय कुमार सिंह, पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद, स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। यह मामला धनबाद निवासी बिरेंद्र कुमार सिंह की शिकायत के बाद संज्ञान में आया था।

Jharkhand Govt Ad
जीएम ने गोविंदपुर फेज-II के प्रोजेक्ट ऑफिसर को निर्देश दिया है कि अविलंब उक्त क्वार्टर की बिजली और पानी की आपूर्ति काटी जाए तथा आवश्यक एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही कंपनी नियमों के अनुसार किराया और बिजली का बकाया संबंधित के बिल से काटा जाए। पत्र में इसे अति आवश्यक बताया गया है। जीएम का पत्र मिलने के बाद अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन