Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र का शानदार प्रदर्शन

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
(झारखंड राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता)

हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में आयोजित 5वीं झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा समेत जिले के खेलप्रेमियों ने सभी विजेता एथलीटों को बधाई दी है।

साहिबगंज: जिला एथलेटिक्स संघ, हजारीबाग एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची के संयुक्त तत्वावधान में 7 अगस्त को कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में 5वीं झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक अंडर-18 वर्ग में पृथ्वी राज मंडल ने 55.55 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इसी वर्ग में सानू कुमार ने 52.00 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

Jharkhand Govt Ad
बालक अंडर-20 वर्ग में साहिबगंज के नीरज कुमार यादव ने 52.50 मीटर भाला फेंककर रजत पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सकरीगली के शिवम कुमार मंडल ने 54.12 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी क्रम में बालिका अंडर-16 वर्ग में काजल कुमारी ने 27.35 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, प्रशिक्षक योगेश यादव एवं अशोक कुमार, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी सहित जिले के खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: महादेवगंज के दारा मोड़ सड़क की बदहाली से लोग परेशान, यातायात और व्यापार प्रभावित

सभी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिले के युवा एथलीटों का यह प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता अभियान, सीएचसी में बांटे गए फूड पैकेट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन