आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी

एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
(सदर अस्पताल राहुल क्रांतिकारी)

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशनरत छात्रों से मिलकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं की गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने तथा 2019 से 2026 तक की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग करते हुए 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का आह्वान किया।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड जाकर पीड़ित छात्र राहुल क्रांतिकारी ने मुलाक़ात उसका हाल चाल जाना, एवं जल्द स्वास्थ होने की कामना किया। वहाँ से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे छात्र- छात्राओ और धरना से रहे विद्यार्थियों से मुलाक़ात किया। 

इस अवसर पर मंच से सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर सवालों के बावजूद सरकार केवल वार्ता और आश्वासन के नाम पर मामले को टालने का प्रयास कर रही है। यदि सरकार की नीयत साफ है तो पूरे मामले की CBI जांच की अनुशंसा करने से उन्हें डरना नहीं चाहिए। साथ ही सरकार जेपीएससी, जेएसएससी के 2019 से 2026 तक के सभी परीक्षा को रद्द करे।

Jharkhand Govt Ad
आदित्य साहू ने कहा कि परीक्षाओं के परिणाम पार्ट-पार्ट में जारी करना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। छात्रों के बीच यह सवाल है कि 152 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को जॉइनिंग दी जा रही है, जबकि 172 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को जॉइनिंग नहीं मिल रही है। आखिर ऐसी विसंगतियां क्यों हैं? सरकार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग केवल आश्वासन की नहीं, बल्कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की है। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि CBI जांच हो। अगर सरकार की नीयत साफ है तो वह तत्काल CBI जांच की अनुशंसा करे। केवल वार्ता करके इस पूरे मामले को खत्म नहीं किया जा सकता। 

यह भी पढ़ें: Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

उन्होंने कहा कि जिस जिस राज्य में कांग्रेस के समर्थन से या कांग्रेस की सरकार रही है वहां इसी प्रकार के अन्याय का इतिहास आजादी के बाद  रहा है। कांग्रेस द्वारा झारखंड के आंदोलन को पहले खरीदने काम किया गया, अब युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो

साहू ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के आवाज को दबाना चाहते हैं। अगर राहुल गांधी में नैतिकता है तो युवाओं के आवाज को बुलंद करें और छात्रों की जो सीबीआई जांच की डिमांड है, उसकी तत्काल अनुशंसा करवाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रिजल्ट आने के बाद पैसे के लेन-देन और बिचौलियों से जुड़े गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में सरकार को यह बताना चाहिए कि यदि किसी के पास प्रमाण हैं और आरोप गंभीर हैं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता और राज्य के युवाओं के भविष्य की चिंता है तो उसे छात्रों की मांग स्वीकार करते हुए CBI जांच करानी चाहिए।

उन्होंने CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार पर ही गंभीर आरोप लग रहे हों, तब सरकार के प्रभाव के दायरे में रहने वाली जांच एजेंसी से जांच कराने पर छात्रों का भरोसा कैसे कायम होगा? छात्रों को ऐसी जांच चाहिए जिस पर पूरे राज्य को विश्वास हो। CBI जांच से सरकार क्यों डर रही है, यह सवाल आज झारखंड का हर युवा पूछ रहा है।

आदित्य साहू ने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि यह केवल कुछ छात्रों का आंदोलन नहीं है। झारखंड के करोड़ों लोगों की भावनाएं युवाओं के साथ हैं। छात्र अपने रोजगार, अपने अधिकार और अपने भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज दबाने या आंदोलन को तोड़ने के बजाय उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव अभूतपूर्व होगा। पूरे राज्य से छात्र इसमें शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन सरकार को जगाने का काम करेगा। छात्रों से टकराने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का परिणाम सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।” झारखंड के युवा आज अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार को छात्रों की ताकत को समझना चाहिए और इससे पहले कि स्थिति और गंभीर हो, उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब समय आश्वासन का नहीं, कार्रवाई का है। राज्य सरकार तत्काल CBI जांच की अनुशंसा करे, सभी परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करे और छात्रों के भविष्य से जुड़े तमाम सवालों का स्पष्ट जवाब दे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने ABVP के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बतलाया। कहा कि ये लोग शांतिपूर्वक घेराव कर रहे थे, लेकिन उन पर बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं। सरकार ने उनसे वार्ता क्यों नहीं की? उन्हें बुलाकर बात क्यों नहीं की? साफ दिख रहा है कि सरकार जोड़-तोड़ और तोड़-फोड़ की घटिया राजनीति कर रही है। झारखंड की जनता और छात्र सब देख रहे हैं, यह तानाशाही अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर भानु प्रताप शाही, गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रतुल शाहदेव, अशोक बड़ाईक, अमित मंडल, संदीप वर्मा, आरती कुजूर, मृत्युंजय शर्मा, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडेय, शशांक राज, वरुण साहू, रोमित नारायण सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन