साहिबगंज में भाजपा का कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, स्टेशन चौक पर पुतला दहन
पेपर लीक, संसद और झारखंड सरकार के मुद्दों पर भाजपा ने साधा निशाना
साहिबगंज के रेलवे स्टेशन चौक पर भाजपा नगर इकाई के नेतृत्व में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। स्वामी विवेकानंद चौक से निकली रैली स्टेशन चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
साहिबगंज: रेलवे स्टेशन चौक पर शुक्रवार शाम को भाजपा नगर इकाई के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत ओझा विशेष रूप से शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद चौक से पार्टी का झंडा लेकर रैली के रूप में निकले। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता स्टेशन चौक पहुंचे और वहां कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का पुतला फूंका।


वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस विदेशी फंडिंग से देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस विदेशियों के हाथों बिक गई है। राहुल गांधी और कांग्रेस नौजवानों को गुमराह करना बंद करें और संसद में बहस करें। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने से भी कांग्रेस को परेशानी हो रही है। कार्यक्रम में सभी प्रखंड व मंडल के अध्यक्ष-सचिव, वरीय भाजपा नेता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


