मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की
उपायुक्त की त्वरित कार्रवाई की जेएलकेएम ने की प्रशंसा
मेदिनीनगर शहर में बारिश के मौसम को देखते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने उपायुक्त की त्वरित पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित का कदम बताया।
पलामू: मेदिनीनगर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में बारिश के मौसम को देखते हुए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नव-मनोनीत प्रमंडलीय प्रवक्ता सह युवा समाजसेवी आशुतोष तिवारी ने इस कदम का स्वागत करते हुए उपायुक्त (DC) की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि उपायुक्त के इस जनहितैषी प्रयास से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान
जेएलकेएम प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व में उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की थी।

एक तरफ जहां जिला प्रशासन की पहल की सराहना की गई, वहीं दूसरी तरफ आशुतोष तिवारी ने मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन कुंभकर्ण की भांति गहरी नींद में सोया हुआ है, जबकि शहर की आम जनता बुनियादी समस्याओं से त्राहि-त्राहि कर रही है।
शहर की इन प्रमुख समस्याओं को लेकर घेरा

मांगें पूरी न होने पर नगर निगम में तालाबंदी की दी चेतावनी
जेएलकेएम नेता ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहर की इन गंभीर समस्याओं को लेकर वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। इन सभी जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ही महापौर (मेयर) और नगर आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम प्रशासन ने अपनी सुस्ती नहीं छोड़ी और धरातल पर काम शुरू नहीं किया, तो बाध्य होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर वहां तालाबंदी की जाएगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


